फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding Season Pauses for Four Months as Chaturmas Begins

आज से बंद होंगे शुभ कार्य: शहनाइयों पर लगा विराम, 23 तक गुप्त नवरात्र; यहां देखें साल के आखिरी विवाह मुहूर्त

Wed, 15 Jul 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 09:45 AM IST
सार

गुरु ग्रह के अस्त होने और भगवान विष्णु के शयनकाल चातुर्मास के आरंभ के चलते शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह समय पूजा-पाठ, व्रत, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद नवंबर के अंत से फिर शहनाइयां गूंजेंगी।

विज्ञापन
Wedding Season Pauses for Four Months as Chaturmas Begins
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

 शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यों पर अब विराम लग गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, 15 जुलाई से गुरु ग्रह के अस्त होने और 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास शुरू होने के कारण अगले चार महीनों तक शादियों और मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। इसके बाद शहनाइयों की गूंज सीधे 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद सुनाई देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
विज्ञापन



 

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुरु ग्रह 15 जुलाई से अस्त हो जाएंगे और 12 अगस्त को वापस उदय होगा। हालांकि इसके बाद भी विवाह नहीं हो सकेंगे, क्योंकि 25 जुलाई से भगवान विष्णु के शयनकाल अर्थात चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। मान्यता है कि इस अवधि में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जगने के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। ऐसे में नवंबर के अंतिम सप्ताह से विवाह समारोहों की रौनक लौटने की संभावना है। वहीं, 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के साथ मांगलिक कार्यों पर फिर विराम लग जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न
 

ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि चतुर्मास को पूजा-पाठ, जप, तप, व्रत, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं विवाह के लिए देवोत्थान एकादशी के बाद मिलने वाले शुभ मुहूर्तों का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें -  डीएसएस पिटाई प्रकरण: डीआरएम कार्यालय पर छह घंटे हंगामा, हाथापाई और धक्का-मुक्की; मची रही अफरा-तफरी
 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
15 जुलाई : गुरु अस्त
25 जुलाई : देवशयनी एकादशी, चतुर्मास प्रारंभ
12 अगस्त : गुरु उदय
20 नवंबर : देवोत्थान एकादशी, चतुर्मास समाप्त
16 दिसंबर : खरमास प्रारंभ, मांगलिक कार्यों पर विराम

ये भी पढ़ें -  UP: तीन दिन से तलाश, बंद मोबाइल और फिर नाले में मिला शव; सुरक्षाकर्मी की मौत बनी पहेली

 

साल के आखिरी विवाह मुहूर्त
नवंबर -21, 24, 25 और 26 दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12

ये भी पढ़ें -  विधवा से प्यार: ऑटो चालक ने की खूब मोहब्बत, गर्भवती होते ही कर दिया ऐसा कृत्य; जीते जी मर गई वो
 

गुप्त नवरात्र आज से 23 तक
आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहे हैं जो 23 जुलाई तक चलेंगे। इन 9 दिनों में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि आषाढ़ गुप्त नवरात्र शक्ति साधना और मां भगवती की आराधना का पावन पर्व हैं। इन नौ दिनों में प्रातः स्नान कर कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलित करना, दुर्गा सप्तशती या देवी कवच का पाठ, माता को लाल पुष्प, चुनरी, फल और नैवेद्य अर्पित करना विशेष फलदायी माना गया है। कन्या पूजन और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं दक्षिणा का दान भी अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

ये भी पढ़ें -  TTZ: उद्योगों से रोक हटेगा या रहेगी बरकरार, 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगा फैसला; अटॉर्नी जनरल करेंगे पैरवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed