फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AAP Protests Over Collapsed Wall and Alleged Corruption in Buddha Park

UP: 10 करोड़ के बुद्ध पार्क में भ्रष्टाचार पहली बारिश में ढह गई दीवार; आप ने किया जोरदार प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 11:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बुद्ध पार्क के निर्माण में ठेकेदार और नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हुआ है। उनका कहना है कि पहली ही बारिश में दीवार गिर गई और पार्क की प्रतिमाएं व अन्य निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त हो गए। कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
AAP Protests Over Collapsed Wall and Alleged Corruption in Buddha Park
आप ने किया जोरदार प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहदरा में पुराने कूड़ाघर पर बनाए गए बुद्ध पार्क में दीवार गिरने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक पार्क पर किए गए प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और मेयर-नगर आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! पीएम मोदी ने की सराहना, क्या भारत भी उठाएगा सख्त कदम?
विज्ञापन



आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि बुद्ध पार्क के निर्माण कार्य में ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हुआ है। पहली ही बारिश में दीवार गिर गई, जबकि भगवान बुद्ध के पांचों शिष्यों की प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त सिरों को केवल दोबारा चिपका दिया गया है। प्रतिमा का पेंट भी उखड़ने लगा है। निरीक्षण के दौरान टाइल्स और पत्थरों की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली।  अधिकारी या ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने मांग की कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार के प्रमाणपत्रों और कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जनसुनवाई...शिकायतकर्ताओं के लिए बनी दुखदाई, कागजों में सुलझ रहीं शिकायतें, हकीकत कुछ और ही है


मेयर पर मिलीभगत के आरोप लगाकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन्होंने राममंदिर के चंदे को नहीं छोड़ा, वह भगवान बुद्ध के नाम पर बने रहे पार्क में भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आप नेताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान मुरली बाबा, मान सिंह, तरुण भार्गव, दीनदयाल बघेल, विशाल शर्मा, योगेंद्र, किशोर बाबू, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: अब आप भी बन सकते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, खर्च करने होंगे 500 रुपये; आगरा विवि में शुरू हो रहा ये कोर्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed