फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura E-Buses Top Uttar Pradesh for Sixth Consecutive Month in Revenue and Ridership

UP: कान्हा की नगरी में ई-बसों ने की बंपर कमाई, छह महीने की आ गई रिपोर्ट; प्रदेश में नंबर-1 बना मथुरा

Wed, 15 Jul 2026 12:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

मथुरा की ई-बस सेवा ने जून 2026 में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 39 बसों ने 1.53 लाख से अधिक यात्रियों को सफर कराते हुए 66.26 लाख रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
Mathura E-Buses Top Uttar Pradesh for Sixth Consecutive Month in Revenue and Ridership
सिटी ई बस। संवाद

विस्तार

प्रदेश के प्रमुख शहरों में पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही नगरीय बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के जून के महीने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। पूरे प्रदेश भर में 700 उपलब्ध बसों में से 524 बसों का संचालन किया गया, जिनसे कुल 5.75 करोड़ से अधिक की कमाई हुई और 23.3 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। संचालन के मामले में मथुरा की ई-बस सेवा प्रदेश भर में अव्वल साबित हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फर्जी आधार, नकली सिम और साइबर ठगी का खेल; गैंगस्टर शाहिद 1.20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, मथुरा की ई-बस सेवा ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के विभिन्न शहरों की तुलना में मथुरा ने 100 प्रतिशत लोड फैक्टर हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जो यात्रियों की बढ़ती संख्या और ई-बस सेवा की लोकप्रियता को दर्शाता है। जून 2026 के ऑपरेशनल डाटा के अनुसार, मथुरा में उपलब्ध 50 ई-बसों में से 39 बसों का संचालन किया गया। इन बसों ने 1,90,969 किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए 1,53,969 यात्रियों को सफर का आनंद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ की चोरी, दुबई भागने की फिराक में थे चोर; पुलिस ने दबोच लिए


इस दौरान 66.26 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा की (प्रति किलोमीटर आय) 34.70 रुपये रही, जो सूची में शामिल प्रदेश के सभी शहरों में सबसे अधिक है। इसके साथ ही 100 प्रतिशत लोड फैक्टर भी प्रदेश में सर्वोच्च है। मथुरा में प्रति बस औसतन 132 यात्री यात्रा कर रहे हैं, जबकि प्रति बस औसत राजस्व 5,664 रुपये रहा। प्रदेश स्तर पर जून माह में कुल 700 ई-बसों में से 524 बसों का संचालन हुआ। इन बसों ने 26.01 लाख किलोमीटर का सफर तय करते हुए 23.30 लाख यात्रियों को सेवा दी और 5.75 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की।

ये भी पढ़ें -  UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून


आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एआरएम राधा कृष्ण ने बताया कि धार्मिक नगरी में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सिटी बसों से सफर करना उन्हें सुविधा जनक लगता है। इस कारण अधिकांश यात्री सिटी बसों से सफर करना पसंद कर रहे हैं। इस आरामदायक सुविधा के कारण ही मथुरा जनवरी के महीने से ही पहले स्थान पर बना हुआ है और लगातार छह महीने जून तक पहले स्थान पर काबिज है।

ये भी पढ़ें -   Mudiya Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे का मेगा प्लान, बढ़ेंगे टिकट काउंटर; मुख्य रास्तों पर रहेगी नजर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed