सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cylinder Shortage

Mathura News: सिलिंडरों की मारमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cylinder Shortage
बंगाली घाट स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग कराने को लगी की ग्राहकों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। रसोई गैस की आपूर्ति में आई कमी ने आम लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में एजेंसियों पर गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। सुबह होते ही एजेंसियों के बाहर जरूरतमंदों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos

उपभोक्ताओं का कहना कि ऑनलाइन बुकिंग के हफ्तों बाद भी सिलिंडरों की डिलीवरी नहीं हो रही है। इसके कारण वह अपनी गाड़ियों पर खाली सिलिंडर लादकर एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद बैकलॉग बढ़ गया है, जिसे संभालने में समय लग रहा है। दूसरी ओर कालाबाजारी करने वालों द्वारा ऊंचे दामों पर सिलिंडर बेचने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि टीम लगातार गैस एजेंसियों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed