फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dacoit with 1 lakh bounty arrested in Haryana

Mathura News: एक लाख का इनामी डकैत हरियाणा में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dacoit with 1 lakh bounty arrested in Haryana
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटीगांव में 23 अप्रैल की व्यापारी के घर पर डकैती डालने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर उर्फ पहलवान को हरियाणा के पलवल क्षेत्र की हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वी-वारंट पर अब मथुरा पुलिस उसे यहां लेकर आएगी।
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाश 23 अप्रैल की व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर में घुस गए थे। उन्होंने घर में मौजूद लोगों को धमकाकर करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सात मई को राजस्थान के भरतपुर निवासी धर्मवीर उर्फ लंबू और अलवर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि पहलवान उर्फ शंकर, शेरसिंह और धारा भाग गए थे।
विज्ञापन

मथुरा पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। इसमें पहलवान उर्फ शंकर को बीते हथीन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हथीन पुलिस से संपर्क किया है और वी-वारंट पर उसे यहां लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed