{"_id":"6a68ffc3b214cc3b2601fce5","slug":"death-anniversary-of-mahant-parmeshwar-das-acharya-observed-mathura-news-c-369-1-mt11017-150107-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महंत परमेश्वर दास आचार्य की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महंत परमेश्वर दास आचार्य की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
संगोष्ठी में विप्रो को सम्मानित करते सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा प्रधान कार्यालय बाटी वाली कुंज पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय महंत परमेश्वर दास आचार्य की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके समाजसेवी व्यक्तित्व, संगठन क्षमता और विप्र समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने कहा कि महंत परमेश्वर दास आचार्य ने जीवनभर केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोगों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। वरिष्ठ उपाध्याय घनश्याम हरियाणा, अनिल कौशिक, खेमचंद शर्मा, इं. राजेंद्र दत्त आचार्य ने कहा कि उन्होंने रेडक्रॉस, सेंट जॉस, स्काउट सहित अनेक सामाजिक संगठनों को सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्रह्म भारती पत्रिका के संपादक इं. राजेंद्र दत्त आचार्य सहित पांच समाजसेवियों को माला, पटका, दुशाला, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कृष्ण गोपाल शर्मा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जयेश आचार्य के संयोजन में पांच पौधे लगाए गए। संचालन संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने किया।
इस अवसर पर राकेश गौड़, श्याम शर्मा, सुरेंद्र खोना, डॉ. जमुना शर्मा, उषा गोस्वामी, मुकेश शर्मा, दिनेश मैथिल, जयप्रकाश मैथिल, बिहारी लाल गोस्वामी, देवकिशन शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।