{"_id":"6a6f9c8a0c65e5a3670436ce","slug":"dharm-raksha-sangh-to-file-an-fir-against-maulana-jarjis-ansari-mathura-news-c-161-1-mt11010-103712-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौलाना जर्जिस अंसारी पर एफआईआर कराएगा धर्म रक्षा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौलाना जर्जिस अंसारी पर एफआईआर कराएगा धर्म रक्षा संघ
विज्ञापन
ललित कुंज आश्रम में बैठक को संबोधित करते हुए धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ ने मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित बयानों पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। रविवार को संगठन ललित कुंज गोशाला नगर में आयोजित धर्म गोष्ठी में यह निर्णय लिया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीस्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज ने की। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जर्जिस ने सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि संगठन इस मामले को कानूनी स्तर पर उठाएगा। स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज ने कहा कि कथित बयानों से संत समाज में रोष है। राष्ट्रीय महासचिव स्वामी अतुलकृष्ण दास महाराज ने कहा कि सरकार को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने भी कार्रवाई न होने पर आगे की रणनीति बनाने की बात कही।
गोष्ठी में राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद अधिकारी, डॉ. हरिओम शास्त्री, श्रीदास प्रजापति, अनमोल कृष्णशास्त्री, अभिषेक तिवारी, ब्रह्मऋषि, विराज दुबे, आचार्य पुरुषोत्तम मिश्रा, महंत सूरजदास आदि मौजूद रहे।