{"_id":"6607124af716645b9700fb84","slug":"discussion-of-changing-the-face-of-the-candidate-in-bsp-mathura-news-c-369-1-mt11005-111148-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: मायावती बदल सकती हैं इस सीट से प्रत्याशी, दूसरे नाम पर हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: मायावती बदल सकती हैं इस सीट से प्रत्याशी, दूसरे नाम पर हो रही चर्चा
Sat, 30 Mar 2024 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:49 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती मुथरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदल सकती हैं। इसे लेकर जोरों पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी कोई भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की ओर से मथुरा संसदीय सीट पर घोषित प्रत्याशी को बदलने की चर्चा ने शुक्रवार रात तक जोर पकड़ लिया। पार्टी की ओर से इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान में बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया।
शुक्रवार को बाबा कढे़रा सिंह शिक्षण संस्थान के संचालक और सेवानिवृत्त आईआरएस सुरेश सिंह ने परिवार के साथ बसपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से लखनऊ में मुलाकात की। इस मुलाकात का फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इससे प्रत्याशी बदलने की चर्चा को बल मिला। सुरेश सिंह 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वे प्रवर्तन निदेशालय तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसे विभागों में कार्य करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मथुरा आ गए।
इसके बाद से शिक्षण संस्थान संचालित कर रहे हैं। वे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी रह चुके हैं। बसपा के प्रत्याशी बदलने की चर्चा के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गर्मा गया। इधर, बीते शनिवार को घोषित प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु ने इस संबंध में कहा कि उनको इस विषय में जानकारी नहीं है। वे शुक्रवार को पार्टी की सभा करने भी गए थे। जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने कहा कि पार्टी ने प्रत्याशी बदलने की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।