फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drug trade near colleges; authorities asleep on the job

Mathura News: काॅलेजों के पास नशे का कारोबार, सो रहे जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Drug trade near colleges; authorities asleep on the job
मथुरा। शिक्षण संस्थानों के आसपास का माहौल सुरक्षित और नशामुक्त रखने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित कर रखा है। नौ मई को जारी आदेश के बावजूद शहर में इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। शहर के कुछ स्कूल-कॉलेजों के पास खुलेआम शराब, गुटखा, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की दुकानें सज रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पड़ताल में सामने आया कि विद्यार्थी रोजाना इन दुकानों के सामने से गुजरने को मजबूर हैं, जहां उन्हें नशेड़ियों के जमावड़े और अवांछित तत्वों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई के दावे तो करता है लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है। अभिभावकों और शिक्षकों ने मांग की है कि 500 मीटर के दायरे में नियम का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन




केस 1: वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज के पास ठेका
वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज से महज 300 मीटर की दूरी पर शराब और तंबाकू की दुकानें संचालित हो रही हैं। स्कूल आने-जाने वाले मासूम बच्चों को रोजाना अवांछित तत्वों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके मन में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2: ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज के पास अनदेखी
सदर क्षेत्र स्थित ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खुली हुई है। दिनभर यहां लगने वाले नशेड़ियों के मजमे से शैक्षणिक माहौल पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ रही है।

केस 3: पोद्दार इंटर कॉलेज व मंदिर के पास ठेका
कैंट स्थित सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से पुराने बस स्टैंड की तरफ मात्र 100 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है। इस रास्ते से गुजरने वाली छात्राओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहीं पास में बगलामुखी माता का मंदिर भी है, जहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं।

अभिभावकों का दर्द
स्कूल-कॉलेजों के पास शराब और तंबाकू की दुकानें होने से बच्चों के मानस पर बहुत बुरा असर पड़ता है। प्रशासन को इन्हें तत्काल हटवाना चाहिए।
- राजू सिंह, पानीगांव

शैक्षणिक संस्थानों के पास संचालित शराब की दुकानों को विद्यार्थियों के हित में अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इससे बच्चे सुरक्षित महसूस कर सकें।

- धर्मवीर, मांट
दुकानों का हो रहा सर्वे
सर्वे करके ऐसी दुकानों को चिह्नित किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद विद्यालयों के आसपास स्थित शराब, सिगरेट और पान-मसाले की दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। - अनुपम मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed