फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dumper runs over three people two dead

Mathura News: दुकान पर खड़े मां-बेटे समेत 3 को डंपर ने रौंदा, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dumper runs over three people two dead
मथुरा। औरंगाबाद में रविवार को दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे गीता देवी (40), प्रशांत (20) और 6 वर्षीय आयरा को तेज रफ्तार डंपर ने राैंद दिया। हादसे में प्रशांत और आयरा की माैके पर माैत हो गई। वहीं, प्रशांत की मां गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद के श्रीजी कॉलोनी निवासी गीता देवी अपने बेटे प्रशांत के साथ सुबह करीब आठ बजे बाजार आई थीं। प्रशांत ने अपनी बाइक एक परचून की दुकान के सामने खड़ी की और वे दोनों दुकान से सामान लेने लगे। इसी दौरान उसी दुकान पर टॉफी खरीदने आई इमरान की छह वर्षीय बेटी आयरा भी वहीं मौजूद थी। जैसे ही आयरा टॉफी लेकर लौट रही थी, तभी टाउनशिप की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने संतुलन खो दिया। अनियंत्रित डंपर ने दुकान के सामने खड़े प्रशांत, उनकी मां गीता देवी और आयरा को अपनी चपेट में ले लिया। इससे प्रशांत और आयरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गीता देवी गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने घायल गीता देवी को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो बाइकें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना से आक्रोशित लोगों ने औरंगाबाद रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों की मांग थी कि औरंगाबाद रोड पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और क्षतिग्रस्त बाइकों को भी कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत के सेना में भर्ती होने की थी तैयारी
प्रशांत के पिता भूपेंद्र भी सेना में रहे हैं। वह वर्तमान में राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रशांत सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका अग्निवीर में चयन भी हो गया था। वह अपने पिता के पास जयपुर में रहकर फिजिकल की तैयारी कर रहा था और जून में ही अपने घर मथुरा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed