{"_id":"6a2f04c0956be7f602004a80","slug":"fire-breaks-out-at-ac-repair-shop-compressors-explode-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106679-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एसी-फ्रिज की दुकान में आग, एक के बाद एक फटते रहे कंप्रेसर; दहशत में आ गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एसी-फ्रिज की दुकान में आग, एक के बाद एक फटते रहे कंप्रेसर; दहशत में आ गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
कोसीकलां में पुरानी जीटी रोड स्थित एक एसी रिपेयरिंग दुकान में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एसी और फ्रिज के कंप्रेसर फटने से अफरातफरी मच गई, जबकि दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
fire demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में पुरानी जीटी रोड पर इंडियन बैंक के समीप रविवार की सुबह एसी रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। पलभर में दुकान आग का गोला बन गई। सूचना पर दो दमकलें पहुंचीं। आग बुझाते समय एसी, फ्रिज के कंप्रेसर फटने से अफरातफरी मच गई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
दिल्ली गेट निवासी मोहम्मद आरिफ की एवन एसी रिपेयरिंग सर्विस के नाम से दुकान है। रविवार सुबह 5 बजे राहगीरों ने दुकान से लपटें निकलती देखीं। कुछ देर बाद धमाके होने लगे। इसकी जानकारी लोगों ने आरिफ को दी। इस पर दुकानदार और अन्य लोग आए व आग बुझाने के प्रयास करने लगे। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गईं।
जब दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे थे तभी दुकान के अंदर रखे एसी और फ्रिज के कंप्रेसर एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे। आग से दुकान में रखे एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन, रिपेयरिंग का सामान, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, कंप्रेसर, गैस सिलिंडर तथा अन्य उपकरण जल गए। अग्निशमन अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है, जांच की जा रही है।