फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five vehicles collide on Delhi-Agra Highway

Mathura News: दिल्ली-आगरा हाईवे पर पांच वाहन आपस में टकराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles collide on Delhi-Agra Highway
हाईवे पर आपस में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कंटेनर।
छाता (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार सुबह संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास एक के बाद एक बड़े पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस सड़क हादसे में दो कंटेनरों के चालकों और क्लीनरों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार तड़के दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक जितेंद्र होडल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लेकर वृंदावन जा रहे थे। टक्कर के बाद हाईवे पर ईंटें बिखर गईं और जाम लग गया। इसी दौरान जाम में खड़े एक कैंटर में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर की तेज आवाज के बाद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले पीछे से आ रहे एक और कंटेनर ने क्षतिग्रस्त कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सबसे पीछे वाले दोनों कंटेनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसे में एक कंटेनर के चालक-क्लीनर आगरा निवासी जाहिद और रईश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कंटेनर से बाहर निकाला। उधर, एक अन्य कंटेनर में सवार चालक और क्लीनर धर्मवीर और रामकरण निवासी गांव नारनोड़, हिसार हरियाणा को भी मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed