सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Free WiFi will be available in the slum area of ??Mathura

मथुरा के स्लम एरिया में मिलेगी फ्री वाईफाई की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Free WiFi will be available in the slum area of ??Mathura
विज्ञापन
मथुरा। अब जल्द ही मथुरा के स्लम एरिया को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने जा रही है। ओएनसीजी यह सुविधा सांसद हेमामालिनी की पहल पर प्रदान करेगी। इसके लिए भरतपुरगेट स्लम एरिया और रानी मंडी के निकट एरिया का चयन किया गया है।
Trending Videos

सांसद हेमा मालिनी से पीएम वानी परियोजना कार्यान्वयन के लिए प्रॉमिसिंग इंडियन सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष प्रेरणा सिंह ने मुलाकात की थी। इस दौरान प्रेरणा ने भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम ओएनजीसी के साथ मिलकर मथुरा में फ्री वाईफाई शुरू करने का प्रस्ताव सांसद हेमामालिनी को दिया। इस पर सहज सहमति जताते हुए सांसद ने शहर में भरतपुरगेट स्थित स्लम क्षेत्र और रानी मंडी निकट स्लम क्षेत्र में इसके लिए उपकरण लगाने का प्रस्ताव भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने बताया कि यह दोनों ही स्लम क्षेत्र से शहर के कई प्रतिष्ठित कॉलेज जुडे़ हुए हैं। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि वाईफाई संबंधित उपकरण लगने के बाद करीब दो सौ मीटर के दायरे में यह सुविधा करीब ३ हजार लोगों को फ्री उपलब्ध होगी। इसमें कोई भी उपभोक्ता एक जीवी डाटा से अधिक उपयोग नहीं कर सकेगा।
उन्होंने बताया कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना स्थानीय लोगों और छात्रों को ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिक्षा और कौशल विकास में सुधार के अवसर पैदा होंगे। इसे 25 सबसे घनी आबादी वाले स्थानों में वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किया जा रहा है। भविष्य में सांसद इसे पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लागू करेंगी। जून के अंतिम सप्ताह में पहली परियोजना का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed