फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guest house of man who filmed obscene video of teenage girl while she was bathing sealed

Mathura News: नहाते समय किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने वाले का गेस्ट हाउस सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Guest house of man who filmed obscene video of teenage girl while she was bathing sealed
भूतेश्वर स्थित गैस्ट हाउस को सील करती एमवीडीए की टीम व पुलिस अधिकारी। 
मथुरा। जालौन निवासी किशोरी का बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने वाले का मंगलवार को एमवीडीए ने मानकों की अनदेखी करने पर गेस्ट हाउस सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

जालौन जनपद के उरई क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिवार और नाना-नानी के साथ 26 जुलाई को मथुरा दर्शन के लिए आई थी। परिवार भूतेश्वर तिराहे के निकट साईं सेवा सदन में ठहरा हुआ था। सोमवार सुबह करीब सात बजे किशोरी गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान गेस्ट हाउस संचालक के बेटे आसिफ ने बाथरूम के रोशनदान से किशोरी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी ने वीडियो बनाते हुए उसे देख लिया और शोर मचाने पर मौसेरे भाई ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि मंगलवार को पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जमानत मिल गई। इधर, एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस मानकों के विपरीत चल रहा था। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई और 15 दिन के अंदर मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
आरोपी के मोबाइल में एक और अश्लील वीडियो मिला
इधर, पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद कर उसकी जांच तो उसमें एक अन्य अश्लील वीडियो मिला है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed