फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guru Holds Supreme Place in Indian Culture Shashwat Acharya

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च: शाश्वत आचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guru Holds Supreme Place in Indian Culture Shashwat Acharya
वृंदावन। गोदा विहार मंदिर के शाश्वत आचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। भगवान वेदव्यास ने वेदों का विभाजन, महाभारत एवं पुराणों की रचना कर मानवता को अमूल्य ज्ञान प्रदान किया।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने ब्राह्मण महासभा द्वारा गोदा बिहार मंदिर में मनाए गए गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए। विप्रों ने मंदिर में विराजमान भगवान वेदव्यास का पूजन किया। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की आधारशिला गुरु-शिष्य परंपरा है।
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि गुरुपूर्णिमा ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस है। इस अवसर पर वंशी तिवारी, ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी, कृष्णमुरारी शर्मा, गोपाल शरण शर्मा, अजय बिहारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed