सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hema malini

आठ को सांसद हेमामालिनी के महारास में आ सकते हैं सीएम योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
hema malini
विज्ञापन
आठ को सांसद हेमामालिनी के महारास में आ सकते हैं सीएम योगी
Trending Videos

मथुरा। सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी छह दिन मथुरा में रहकर लोगाेें की समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमाें में शिरकत भी करेंगी। ८ नवंबर को शाम 6 बजे जवाहर बाग में महारास की प्रस्तुति देंगी। भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि महारास के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की भी प्रबल संभावना है। इसी के तहत तैयारियां की जा रहीं हैं।
वहीं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि 6 नवंबर की सुबह 11 बजे गोविंद गोधाम गोशाला वृंदावन में गो पूजन करेंगी। जवाहर बाग में आयोजित महारास के संबंध में प्रेस वार्ता कृष्णा वैभव रुक्मिणी विहार में करेंगी। दोपहर 3 बजे वेटरनेरी कॉलेज मथुरा में आजीविका और पोषण सुरक्षा के लिए स्थायी कुक्कुट उत्पादन में अद्यतनया प्रगति विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। ७ नवंबर को जनसमस्याएं सुनेंगी। ८ नवंबर को शाम 6 बजे जवाहर बाग में महारास की प्रस्तुति देंगी। ९ नवंबर को जनता से रुबरू होंगी। 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट मथुरा में दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी। ११ नवंबर को प्रात: 11 बजे श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड में आयोजित 34 वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed