{"_id":"63c3ed392d19e45fe22a5992","slug":"hema-malini-reached-vrindavan-and-sang-bhajans-in-radharaman-temple-audience-was-delighted-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन पहुंची हेमा मालिनी ने गाए भजन: राधारमण मंदिर में एक के बाद एक दी कई प्रस्तुतियां, आनंदित हो उठे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन पहुंची हेमा मालिनी ने गाए भजन: राधारमण मंदिर में एक के बाद एक दी कई प्रस्तुतियां, आनंदित हो उठे श्रोता
Sun, 15 Jan 2023 05:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:40 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री एवं मथुरा से सांसद हेमा मालिनी अपने कार्य क्षेत्र पहुंची। यहां राधारमण मंदिर में वह भजन गाने लगी तो श्रोता हैरान रह गए। उन्होंने एक के बाद एक कई प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
भजन का गायन करतीं सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में राधा रमण मंदिर में सेवा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव में शनिवार की शाम सांसद हेमा मालिनी पहुंची। वह यहां भजन गाने लगी। सासंद द्वारा भजन गायन सुनकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम महोत्सव में पहुंची सांसद ने राधारमणलालजू के समक्ष भजन गाना शुरू किया तो माहौल भक्तिमय हो उठा। मौजूद श्रद्धालु भजन सुन आनंदित हो उठे। इस मौके पर हेमा मालिनी ने भजन गायन की शुरुआत वंशी धरे हो अधरन श्याम लगाए.......भजन से की। इसके बाद मोर मकुट हो कृष्ण चंद्र ते, मोतियन मस्तक माला....और वंशी स्वर में भीज भीत के, ब्रज ग्वालन सकुचाए भजन गाए।
विज्ञापन
वह यहां नहीं रुकी। इसके बाद भी उन्होंने गायन जारी रखा। एक के बाद एक कई भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को आंनदित कर दिया। इसके बाद उन्होंने नयनो की तुम ज्यों बने हो, हृदय की धड़कन गोपाला.......तुम्हारी छवि का दर्शन कृष्णा.....इन अंखियो से नृत्य करूं...भजनो का गायन किया।
विज्ञापन
भजन गायन के बाद सांसद ने लोगों से वार्ता की। कहा कि आज राधारमणलालजू के समक्ष मुझे भजन गाने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है। ज्ञात हो कि वृंदावन में ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी मंदिर कॉरिडोर को लेकर लोगों में आक्रोश है। वह इसकी विरोध कर रहे हैं। इस बीच सांसद हेमा मालिनी अपने कार्य क्षेत्र पहुंची। उन्होंने लोगों से बाच करके समझाने की कोशिश की। कहा कि कॉरिडोर बनने से सभी वृंदावन वासियों का हित है।