{"_id":"69b997cef0313ae3b60fb0f6","slug":"heroin-worth-1-24-crore-seized-on-yamuna-expressway-and-one-accused-arrested-in-mathura-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 1.24 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: दिल्ली से माल लेकर आगरा जा रहा था तस्कर, आरोपी से पांच लाख रुपये भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 1.24 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: दिल्ली से माल लेकर आगरा जा रहा था तस्कर, आरोपी से पांच लाख रुपये भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से 5 लाख रुपये की नकदी (जिसे पुलिस ड्रग मनी मान रही है) भी बरामद की गई। साथ ही एक हुंडई औरा कार को भी जब्त किया गया है।
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आगरा जोन की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नौहझील पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। यमुना एक्सप्रेसवे पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.24 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन, 5 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक कार बरामद की है।
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ऑपरेशनल यूनिट को मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नौहझील थाना पुलिस के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 64 के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद नोएडा से आगरा की तरफ जा रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 621 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
Trending Videos

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा बताया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से 5 लाख रुपये की नकदी (जिसे पुलिस ड्रग मनी मान रही है) भी बरामद की गई। साथ ही एक हुंडई औरा कार को भी जब्त किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली से हेरोइन लाकर विभिन्न शहरों में सप्लाई करता है। उसने बताया कि वह नोएडा में 400 ग्राम हेरोइन की डील कर 5 लाख रुपये प्राप्त कर चुका था और शेष माल लेकर आगरा जा रहा था। आगरा में अपने साथी सनी के साथ मिलकर वह होटलों में इस नशीले पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में था।
पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशे के बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।