सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Horrible accident in Mathura Truck collides with tractor trolley three Kanwariyas die on the spot

UP: मथुरा में भीषण हादसा...ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन कांवड़ियों की मौके पर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में जयपुर बरेली बाईपास पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक अन्य के घायल होने की सूचना है। 

Horrible accident in Mathura Truck collides with tractor trolley three Kanwariyas die on the spot
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के समीप जयपुर बरेली बाईपास पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़िये सवार थे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक  अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 
Trending Videos

बीती रात लगभग तीन बजे रामघाट से डांक कांवड़ लेकर भरतपुर बयाना के गांव लहचोरा निवासी सोनू पुत्र मुन्ना लाल, भीम पुत्र होरीराम, भूपेंद्र पुत्र देवी सिंह, बबली पुत्र रामकिशन ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयपुर बरेली बाईपास पर होकर जा रहे थे। बताया गया है कि मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली की ओर जा रहा था। अचानक चालक को झपकी लगने से ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भीम, भूपेंद्र और बबली की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed