{"_id":"6a6a5435901fcead6f03a16e","slug":"international-players-to-receive-a-monthly-honorarium-of-150-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11002-150205-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये मासिक मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये मासिक मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 34 खेल छात्रावास में विभिन्न खेलों के लिए 40 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 14 अगस्त तक स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो और तीरंदाजी सहित 16 खेलों के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होना अनिवार्य है। इसके अलावा ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या विश्व चैंपियनशिप (चार वर्षीय प्रतियोगिताओं) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी, पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य या ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी आवेदन के पात्र हैं। भारतीय टीम को ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई या राष्ट्रमंडल स्तर पर प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 अगस्त की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।