{"_id":"6a6e4e8a95cdec1062074213","slug":"kanwar-yatra-route-potholes-piles-of-garbage-mathura-news-c-29-1-mtr1025-589128-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांवड़ यात्रा मार्ग... शिवभक्तों की राह में गड्ढे और कूड़े के पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांवड़ यात्रा मार्ग... शिवभक्तों की राह में गड्ढे और कूड़े के पहाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव। सावन माह में कांवड़ यात्रा मार्ग प्रशासन के सफाई के दावों की पोल खोल रहा है। बलदेव में कांवड़ियों के प्रमुख मार्गों की स्थिति बदहाल है। सड़क पर गड्ढे और कूड़े से उठती बदबू के कारण शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है।
नगर के मेला मैदान का हाल अत्यंत दयनीय है। यह क्षेत्र अब नगर का डंपिंग ग्राउंड बन चुका है, जहां कूड़े का अंबार लगा हुआ है। यहां फैली गंदगी और उससे उठती बदबू के कारण लोगों का इस क्षेत्र से गुजरना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से नगला गिरधर में डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है, लेकिन कूड़ा मेला फील्ड में डाला जा रहा है। इस कारण बीच आबादी में गंदगी का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे आसपास की दुकानों पर बैठना और खड़े होना भी मुश्किल हो गया है।
श्री बलभद्र इंटर कॉलेज से मुख्य मार्ग तक की स्थिति भी चिंताजनक है। ऊंचा नाला निर्माण के कारण सड़क नीचे धंस गई है और निर्माण के दौरान फुटपाथ को लापरवाही से उखाड़ दिया गया है। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि पहले यह सड़क काफी चौड़ी थी, जहां श्रद्धालु आराम से रुककर भोजन आदि कर सकते थे, लेकिन गलत तरीके से नाला निर्माण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय निवासी सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय, सोनू पांडेय, राजकुमार सोनी, रमेश पांडेय, चीनू पांडेय, उमेश पांडेय का कहना है कि जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।