{"_id":"6a6e489768d5ee47010dc039","slug":"krishna-janmashtami-wall-paintings-city-illuminated-lighting-mathura-news-c-369-1-mt11009-150357-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : वॉल पेंटिंग लुभाएंगी, फसाड लाइटों से रोशन होगी नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : वॉल पेंटिंग लुभाएंगी, फसाड लाइटों से रोशन होगी नगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, थीम आधारित वॉल पेंटिंग, फसाड लाइटिंग, पेयजल और मोबाइल शौचालय जैसी सुविधाओं के निर्देश दिए।
नगर निगम कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में नगर आयुक्त ने प्रमुख मंदिरों के आसपास सफाई और अतिक्रमण हटाने, यातायात और पार्किंग व्यवस्था के साथ 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। प्रत्येक विभाग को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को 25 अगस्त से पहले भंडारा संचालकों का पंजीकरण करने और निर्माण विभाग को प्रमुख मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। जलभराव और पाइपलाइन लीकेज रोकने के साथ पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया।
जन्मभूमि परिसर की होगी बहुस्तरीय सुरक्षा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा अभेद्य होगी। परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच, सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां भी निगरानी करेंगी। भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग निर्धारित किए जाएंगे।