{"_id":"6a69018e6ceb30ff280486d7","slug":"mamata-left-devastated-hands-trembled-yet-no-tears-flowed-upon-her-sons-death-mathura-news-c-369-1-mt11009-150160-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में पागल रुचि बनी हैवान: तीन साल के बेटे को गला घोंटकर मारा, पति भी खा गया धोखा; माधव हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में पागल रुचि बनी हैवान: तीन साल के बेटे को गला घोंटकर मारा, पति भी खा गया धोखा; माधव हत्याकांड की कहानी
Wed, 29 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:52 AM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। प्रेमी से इश्क में पागल शादीशुदा महिला ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया। फिर जो कहानी बताई, उस पर परिजन भी धोखा खा गए। करीब एक महीने बाद जब असलियत सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी मां और मृत बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से नफरत, बच्चों के प्रति बेरुखी और मायके के प्रेमी से इश्क ने ममता का ही गला घोंट दिया। हत्या के बाद मां के चेहरे पर न पछतावे की शिकन है, न ही आंखों में आंसू। वह बेटे की मौत के बाद भी अपने प्रेमी से फोन पर बातें करने में व्यस्त रहती थी। कॉल डिटेल के आधार पर पति ने सारे राज खोल दिए। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जलभराव होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए बच्चे का शव भी नहीं निकल सका।
फरह क्षेत्र के गांव बरारी निवासी रुचि जिंदल की शादी छह साल पहले बलदेव के गांव छौली निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता से हुई थी। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनकी मेडिकल की दुकान है। उनके दो बच्चे 5 वर्षीय बेटी है और 3 वर्ष का पुत्र माधव था। कृष्ण मुरारी का आरोप है कि रुचि की शादी उनसे जरूर हुई थी, लेकिन उसका दिल मायके के ही एक शादीशुदा जनरल स्टोर संचालक से लगा था। करीब 5 साल पहले भी कृष्ण मुरारी ने पत्नी को प्रेमी से बात करते पकड़ा था। उस समय रुचि ने माफी मांगकर दोबारा संपर्क न रखने का आश्वासन दिया था। भरोसा दिलाने के लिए उसने सबके सामने सिम कार्ड तोड़ दिया था। परिवार ने उस पर विश्वास कर लिया, लेकिन रुचि का फरेब बंद नहीं हुआ। उसने पति की बिना जानकारी के नया मोबाइल खरीदा और प्रेमी से बातचीत जारी रखी।

पति से बेरुखी और बच्चों पर अत्याचार पर गहराया संदेह
पति कृष्ण मुरारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही रुचि का व्यवहार बेहद रूखा था। वह बात-बात पर झगड़ती और उन्हें कोसती थी। बच्चों को भी छोटी-छोटी बातों पर बेरहमी से पीटती थी। वह एक माह ससुराल में तो एक माह मायके में बिताती थी। कृष्ण मुरारी खुद ही खाना बनाकर बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजते थे, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजता था।

ऐसे खुला राज
वारदात के बाद भी रुचि का संवेदनहीन रवैया रहा। बेटे की हत्या करने के बाद भी रुचि को अफसोस नहीं था। अस्पताल से लेकर घर तक, जहां परिजन मासूम की माैत पर बदहवास होकर रो रहे थे, वहीं आरोपी महिला लगातार मोबाइल चलाने में व्यस्त रहती थी। संदेह के आधार पर पति ने उसका मोबाइल चेक किया तो सारे राज खुल गए। कॉल डिटेल निकलवाई गई, तो वह प्रेमी का निकला। कड़ाई से की गई पूछताछ में रुचि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जलभराव के कारण नहीं निकल सका शव
पति कृष्ण मुरारी की तहरीर पर थाना बलदेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मंगलवार को मासूम माधव का शव बाहर निकालने पहुंची थी, लेकिन दफनाए गए स्थान के आसपास जलभराव होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। सीओ संजीव राय ने बताया है कि मंगलवार को शव बाहर नहीं निकल सका। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला
बीती 28 जून को रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान तीन वर्षीय मासूम माधव अपनी मां को बार-बार टोक रहा था और परेशान कर रहा था। प्रेमी से हो रही बातचीत में खलल पड़ता देख मां बाैखला गई। उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम की सांसें थमने के बाद महिला ने परिजन को गुमराह किया। सामान्य मौत समझकर परिजन ने शव को दफना दिया था।