फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mason fell down due to breaking of slab died

Mathura News: पटिया टूटने से नीचे गिरा राजमिस्त्री, मौत हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mason fell down due to breaking of slab died
मृतक राजमिस्त्री रामवीर सिंह का फाइल फोटो
रिफाइनरी। थाना क्षेत्र की गिर्राज वाटिका कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान पटिया टूटने से वह छत से नीचे गिर पड़े, जिसके कारण उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। राजमिस्त्री की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिर्राज वाटिका निवासी 40 वर्षीय रामवीर सिंह बृहस्पतिवार शाम कॉलोनी में ही एक मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह छत पर पटिया लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटिया टूट गई और वह नीचे गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में केडी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई खजान सिंह ने बताया कि रामवीर के सिर में गंभीर चोट लगीं थीं और रीढ़ की हड्डी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार अधिक रक्तस्राव होने से उनकी जान चली गई। रामवीर की मौत से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में बोल बम बम के जयघोष के साथ मुजफ्फरनगर रोड पर आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

शामली में बोल बम बम के जयघोष के साथ मुजफ्फरनगर रोड पर आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

शामली में बोल बम बम के जयघोष के साथ मुजफ्फरनगर रोड पर आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

शामली में बोल बम बम के जयघोष के साथ मुजफ्फरनगर रोड पर आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed