{"_id":"62d1b177e5ee390c003cce97","slug":"mp-asked-for-suggestions-for-braj-chaurasi-kos-parikrama-mathura-news-mtr5208660177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए सांसद ने मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए सांसद ने मांगे सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या के पैटर्न पर तैयार होने जा रही ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को लेकर सांसद हेमामालिनी ने ब्रज के पंडा, तीर्थ पुरोहित सहित अन्य लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि ब्रजवासी बताएं कि ब्रज चौरासी कोस में क्या चाहते हैं? धार्मिक और पौराणिक महत्व के इस प्रोजेक्ट में में और क्या समावेश किया जाए?
गौरतलब रहे कि सांसद हेमामालिनी के माध्यम से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को ब्रज चौरासी कोस के विकास का प्रस्ताव दिया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच हजार करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर अपनी सहमति जताते हुए डीपीआर बनाने के टेंडर जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर हैं।
उन्होंने मथुरा में इस प्रोजेक्ट के साथ अन्य कार्यों को लेकर संबंधित केंद्रीय मंत्रियों के साथ पिछले दिनों दिल्ली में बैठक भी की थी। मुख्यमंत्री की दिलचस्पी को देखते हुए सांसद हेमामालिनी ने ब्रज चौरासी कोस के इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह से ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने की इच्छा जताई है।
इसके लिए सांसद ने ब्रज के लोगों से खासकर पंडा, पुरोहित, मंदिर प्रबंधनों आदि से जुडे़ लोगों से इस संदर्भ में सुझाव मांगे हैं। सांसद ने लोगों से पूछा है कि वे किस रूप में और कौन सी सुविधाओं से सुसज्जित इस परिक्रमा को देखना चाहते हैं। इसके लिए २५ जुलाई तक सुझाव सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा को भेजे जा सकते हैं।
Trending Videos