{"_id":"62d1aea652e99a372d28a780","slug":"mp-expressed-displeasure-over-getting-the-work-done-against-the-standards-mathura-news-mtr5208654193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News : पीकू वार्ड के लिए दिए गए पैसे के दुरुपयोग पर हेमा मालिनी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News : पीकू वार्ड के लिए दिए गए पैसे के दुरुपयोग पर हेमा मालिनी नाराज
Sat, 16 Jul 2022 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 05:20 AM IST
सार
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर विकास कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से एक सप्ताह में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
हेमा मालिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद हेमा मालिनी ने अपनी निधि से जिला महिला अस्पताल में बनवाए गए पीकू वार्ड में मानकों के विपरीत कार्य होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर विकास कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से एक सप्ताह में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
डीएम को भेजे गए पत्र में सांसद ने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सीएमओ को जिला महिला चिकित्सालय में पीकू वार्ड के निर्माण के लिए 43.82391 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई थी। इसका उपयोग कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए आईसीयू के रूप में किया जाना था। धनराशि उपलब्ध कराने के बाद भी आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएमओ द्वारा उनकी संस्तुति तथा प्राकलन के अनुसार कार्य नहीं कराया गया है, जिसकी शिकायत उन्होंने मौखिक व लिखित रूप में बैठक में भी की थी। विभाग द्वारा मेरे 43.82391 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग की मंशा से प्रकरण को डायवर्ड किया जा रहा है। कभी वार्ड में एसी न लगने तो कभी वार्ड के पीछे बाउंड्रीवाल टूटी होने की बात कही जा रही है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन