सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP inaugurated and laid foundation stone of works worth 37.05 crores

सांसद ने किए ३७.०५ करोड़ के कामों का लोकार्पण व शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated and laid foundation stone of works worth 37.05 crores
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने जिला पंचायत में बृहस्पतिवार को ३७.०५ करोड़ के कामों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि जो काम उनसे छूट गए हैं उनको जिला पंचायत करा रही है। वह कुल १४ हजार करोड़ की योजनाएं लाईं हैं, जिनमें से बहुत से काम अब पूरे हो रहे हैं। जिला पंचायत द्वारा कराए गए कामों में से कुछ कार्य पूरे हो गए हैं और कुछ काम पूरे होने हैं।
Trending Videos

जिला पंचायत में इस संबंध में किए गए आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के अलावा सभी सदस्यगण मौजूद रहे। सांसद द्वारा जिला पंचायत के कुल ३०८ कामों में से कुछ काम पूरे हो गए हैं और कुछ कामों को पूरा किया जाना है। जिन कामों को पूरा किया जा चुका है उनका लोकार्पण किया गया। लोकार्पण किए गए कामोें में से खानपुर भदावल मार्ग शामिल है। इस संबंध जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि यह सभी कार्य राज्य वित्त एवं केंद्र वित्त से कराए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed