फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   National Convention of the Akhil Bharatvarshiya Brahmin Mahasabha to be held in Omkareshwar

Mathura News: ओंकारेश्वर में होगा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
National Convention of the Akhil Bharatvarshiya Brahmin Mahasabha to be held in Omkareshwar
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 8 एवं 9 अगस्त को मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आयोजित किया जाएगा। इसमें ब्रज क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में विप्र भाग लेंगे। अधिवेशन में वर्तमान सामाजिक परिवेश में ब्राह्मण समाज की भूमिका, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवेशन की तैयारियों को लेकर श्रीराम मंदिर ज्ञान गुदड़ी में बैठक हुई। बैठक में महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपने हितों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मण समाज पर अनावश्यक टिप्पणियां करने का चलन बढ़ता जा रहा है। महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। महासभा के महामंत्री पं. राजेश पाठक ने बताया कि ब्रज क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि 7 अगस्त को रेल एवं निजी वाहनों से ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। महंत रघुवंश भूषण आचार्य महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुभाष गौड़, पं. राजनारायण गौड़, पं. जयराम शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, श्रीहरि सुरेशाचार्य, अनिल शास्त्री, राजेश शास्त्री, पं. रामबाबू शर्मा, गोविंद शर्मा एवं आचार्य गोपाल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed