सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President's Visit: Fleet Rehearsal to be Held Today

राष्ट्रपति का दौरा : आज होगी फ्लीट की रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
President's Visit: Fleet Rehearsal to be Held Today
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज राष्ट्रपति के फ्लीट की विशेष रिहर्सल किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न जिलों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है।
Trending Videos

एडीजी आगरा जोन अनुमप कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण किया। शाम को ब्रीफिंग की और जिम्मेदारी बांटीं ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड तैयार किया गया है। इसमें स्थानीय पुलिस बल के साथ राज्य पुलिस के विशेष दस्ते और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी शामिल होंगे। आज होने वाली फ्लीट रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के काफिले के सुगम और निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करना है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय का भी परीक्षण किया जाएगा। यातायात को नियंत्रित करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी, मंडलायुक्त पहुंचे गोवर्धन
गोवर्धन। मंगलवार को एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने गोवर्धन स्थित हेलीपैड, परिक्रमा मार्ग एवं दानघाटी मंदिर का निरीक्षण किया। हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन के मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का परीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता एवं यातायात संचालन की तैयारियों का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed