फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protested against opposition MPs who insulted the saffron color within the Parliament complex.

Mathura News: संसद परिसर में भगवा का अपमान करने वाले विपक्षों सांसदों का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Protested against opposition MPs who insulted the saffron color within the Parliament complex.
वृंदावन। विश्व हिंदू परिषद ने संतों के सानिध्य में देवरहा बाबा घाट पर विपक्षी सांसदों का विरोध करते हुए हवन किया। विहिप के प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या प्रकरण में कर्मचारियों का दोष पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी संत या भगवाधारी पर कोई आरोप नहीं है। विपक्षी सांसदों द्वारा संसद में भगवा का अपमान किया गया है जो कि निंदनीय है।
विज्ञापन

हवन करने वालों में महामंडलेश्वर सत्यानंद सरस्वती, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी रामस्वरूपानंद सरस्वती, महंत मोहिनी शरण, श्रीमहंत अतुल कृष्ण दास, गोकुलेश गौतम, शशांक शर्मा, विपिन बिहारी, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं दाऊजी वाली बगीची में ब्राह्मण महासभा ने प्रदर्शन किया। दाऊजी मंदिर के महंत दयाशंकर शर्मा और ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों लोगों की निष्ठा और आस्था का प्रतीक है। सभा में अजय बिहारी शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, दीपक, श्याम सुंदर शर्मा, शशि बिहारी गौड़, गिरधारी, छोटे लाल शर्मा, अवधेश शर्मा, गोविंद शर्मा, कनिका प्रसाद गोस्वामी, महेश भारद्वाज, दामोदर चंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed