फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railways seeks land in exchange for land from the administration.

Mathura News: रेलवे ने प्रशासन से मांगी जमीन के बदले जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Railways seeks land in exchange for land from the administration.
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेललाइन की भूमि के हस्तांतरण के संबंध में रेलवे ने प्रशासन को दो सुझाव भेजे हैं। इसमें भूमि लीज पर लेने या भूमि के बदले भूमि देने का विकल्प दिया है। रेलवे ने यह सुझाव प्रशासन द्वारा रेलवे को भेजी गई मूल्यांकन रिपोर्ट पर प्रशासन को दिया है। वहीं रेलवे ने प्रस्तावित परियोजनाओं में आवश्यक भूमि की सूची भी भेजी है। अब इसमें अंतिम निर्णय शासन-प्रशासन को करना है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन ब्रॉडगेज रेल परियोजना के रद्द होने के बाद इस रेल मार्ग पर शुरू हुई फोरलेन रोड निर्माण की परियोजना को अब गति मिलनी शुरू हो गई है। विगत दिनों प्रशासन एवं राजस्व विभाग ने इस भूमि का सर्किल दरों पर मूल्यांकन कर रेलवे को भेजा था। इसमें सड़क के लिए प्रस्तावित 35.5706 हेक्टेयर भूमि के लिए 471 करोड़ रुपये मूल्यांकन किया था। इस मूल्यांकन रिपोर्ट पर रेलवे ने प्रशासन को पत्र भेजकर भूमि अधिग्रहण के दो प्रस्ताव सुझाए हैं।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे आगरा के वरिष्ठ मंडल अभियंता/वन ने प्रशासन को भेजे पत्र में पहला प्रस्ताव भूमि को 35 वर्ष की लीज पर लेने एवं दूसरा प्रस्ताव भूमि के बदले रेलवे के लिए भूमि हस्तांतरण करने का दिया है। इसके लिए रेलवे ने प्रदेश में आठ जगह पर अपनी निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए जरूरी भूमि की सूची भी प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 200 करोड़ रुपये से 12 किमी लंबा फोरलेन रोड बनाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण में भूमि हस्तांतरण बड़ी बाधा बना हुआ है। इस कार्य में तेजी आने से अब इस सड़क परियोजना के निर्माण की उम्मीद तेज होने लगी है। इसके निर्माण के बाद शहर का बड़ा ट्रैफिक इस रास्ते पर डायवर्ट हो सकेगा। इससे भीड़-भाड़ एवं जाम के हालात में सुधार हो जाएगा।



रेलवे द्वारा भेजी गई आवश्यक भूमि की सूची
इटावा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 2.3518 हेक्टेयर भूमि
अलीगढ़-हरदुआगंज फ्लाईओवर को 42.877 हेक्टेयर भूमि
मथुरा-धौलपुर चौथी रेललाइन के लिए 23.75 हेक्टेयर भूमि
बीना-झांसी-धौलपुर चौथी रेललाइन को 169.475 हेक्टेयर
अलीगढ़-दाऊद रेललाइन व फ्लाईओवर को 9.8135 हेक्टेयर
दादरी-दाऊद तृतीय रेललाइन, यार्ड, क्वार्टर को 51.1355 हेक्टेयर
बमरौली-मनौरी खंड के सदर प्रयागराज में पुल के लिए 0.14 हेक्टेयर
टूंडला-गाजियाबाद खंड में एत्मादपुर में पुल के लिए 0.2435 हेक्टेयर

-

रेलवे को मथुरा-वृंदावन रेललाइन की 35.5706 हेक्टेयर भूमि के लिए 471 करोड़ रुपये का मूल्यांकन कर प्रस्ताव भेजा था। रेलवे ने इस भूमि को 35 वर्ष की लीज पर लेने या भूमि के बदले भूमि देने के दो प्रस्ताव भेजे हैं। इन पर शासन-प्रशासन को निर्णय लेना है। - गुलवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed