फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   roof veranda Upper Primary School in Singa Patti collapsed

Mathura News: सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बरामदे की छत गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
roof veranda Upper Primary School in Singa Patti collapsed
फोटो 1: ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भराभर गिरी बरामदे की छत 
सौंख। मथुरा रोड स्थित सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार तड़के करीब 4 बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्यालय के बरामदे की जर्जर छत अचानक गिर गई। गनीमत थी कि घटना के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि विद्यालय में करीब 60 बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षकों ने कई बार जर्जर बरामदे की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन से की थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसका संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण 2002 में हुआ था। जर्जर भवन की शिकायत प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन क्षेत्र को फोटो समेत की थी। बरामदे की छत के गर्डर लटके हुए हैं। यह भी बताया गया था कि इसी बरामदे में कक्षा 1 और दो के बच्चों की कक्षाएं चलती हैं। विद्यालय में 60 विद्यार्थियों का नामांकन है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 4 बजे बरामदे की छत गिर गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अभिभावक दिगंबर सिंह व अन्य बच्चों के परिजन ने कहा कि अब वह इस जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। प्रशासन से मांग की गई है कि विद्यालय को नए भवन में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस भवन के सभी कक्षों के गर्डर पूरी तरह गल चुके हैं। ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 1: ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भराभर गिरी बरामदे की छत 

फोटो 1: ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भराभर गिरी बरामदे की छत 

फोटो 1: ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भराभर गिरी बरामदे की छत 

फोटो 1: ग्राम पंचायत सींगा पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भराभर गिरी बरामदे की छत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed