फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rural buses plying on main roads instead of designated routes

Mathura News: तय मार्ग छोड़ मुख्य सड़कों पर दौड़ रहीं ग्रामीण बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rural buses plying on main roads instead of designated routes
मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गईं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना जिले में पटरी से उतरती नजर आ रही है। गांवों को कस्बों और मुख्यालय से जोड़ने के लिए संचालित की जा रहीं ये बसें अब निर्धारित मार्गों को छोड़कर मुख्य सड़कों पर दौड़ रही हैं। इससे ग्रामीणों काे अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अप्रैल 2026 में योजना के तहत 29 निजी बस ऑपरेटरों को निशुल्क परमिट जारी किए थे। इन बसों का संचालन जनपद के 10 विकासखंडों के गांवों और ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए किया गया था। इसके लिए बस स्वामियों के साथ 10 वर्ष का अनुबंध किया गया था। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बसों को सुबह गांवों से शुरू कर दिन में दो फेरे लगाने थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से कई बस संचालक ग्रामीण मार्गों को छोड़कर वृंदावन, बरसाना और अन्य व्यस्त मुख्य मार्गों पर बसों का संचालन कर रहे हैं जबकि नियमानुसार उनका संचालन गांवों से होना चाहिए।
विज्ञापन




गांवों के लिए शुरू की गईं बसें गलत तरीके से चलाई जा रहीं हैं। इस बारे में जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। -बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed