फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sarvodayi Brahmin Vikas Sansthan to honor meritorious students

Mathura News: सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान करेगा मेधावियों को सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sarvodayi Brahmin Vikas Sansthan to honor meritorious students
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। 
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की बैठक शुक्रवार को जगन्नाथपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष पं. सोहनलाल शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में 44वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह के आयोजन की घोषणा की गई। समारोह 16 अगस्त को चित्रकूट, मसानी में दोपहर दो बजे से होगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सदस्यों ने जातिगत आधार पर आरक्षण समाप्त करने की मांग उठाई। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। संस्थान का कोष बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। समारोह में हाईस्कूल, इंटर और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक तथा सीबीएसई एवं अन्य बोर्डों में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, डेस्क कंप्यूटर, स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिका की छायाप्रति, घर का पता और दूरभाष संख्या के साथ 8 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। बैठक में पीपी शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, दिवाकर आचार्य, सुभाष तिवारी, संजय हरियाणा, दिलीप पांडे, डॉ. जमुना शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुकुटमणि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed