{"_id":"6a6e448fd011e6d4190693e4","slug":"target-set-to-produce-240-lakh-flags-for-independence-day-mathura-news-c-369-1-mt11018-150340-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्वतंत्रता दिवस के लिए 2.40 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्वतंत्रता दिवस के लिए 2.40 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
छाता के गांव गुहेरी में झंडा बनाती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ीं महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद के 79 स्वयं सहायता समूहों को 2.40 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी समूहों को 10 अगस्त तक झंडे बनाकर तैयार करने होंगे।
राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण भारतीय ध्वज संहिता के मानकों के अनुरूप 3:2 के अनुपात में तैयार किया जाएगा। इसके लिए साटन के कपड़े का उपयोग किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़े स्तर पर झंडा निर्माण के कार्य में जुटी हैं। इससे महिलाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
झंडा निर्माण में लक्ष्य पूरा करने के लिए समूहों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे उपलब्ध कराए जा सकें। - डॉ. पूजा गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
2.40 लाख तिरंगों के निर्माण से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जनपद में सबसे अधिक नौहझील ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों के लिए 32495 झंडे बनाए जाएंगे।