फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three-day Guru Purnima fair begins at Jaygurudev Ashram

Mathura News: जयगुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा मेले का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three-day Guru Purnima fair begins at Jaygurudev Ashram
जयगुरुदेव आश्रम में उमड़ी भीड़। 
मथुरा। हाईवे स्थित जयगुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा सत्संग मेले का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संस्था के महामंत्री बाबूराम ने सनातन धर्म और मानव कर्म की व्याख्या की।
विज्ञापन

महामंत्री बाबूराम ने कहा कि भौतिक ज्ञान की तरह सनातन ज्ञान के लिए भी गुरु, सत्संग, शाकाहार और नशामुक्ति पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि अंडा, मांस व शराब का सेवन करने वालों का सनातन से कोई संबंध नहीं है। सच्चे सनातन धर्म को बचाने के लिए बाबा जयगुरुदेव महाराज ने 60 वर्षों तक शाकाहार व सदाचार का अभियान चलाया। उनके उत्तराधिकारी पंकज महाराज की अगुवाई में अनुयायी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। सत्संग से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं, जिससे समाज में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन

व्यवस्था की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 31 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां बिजली, पानी, शौचालय और सैकड़ों भंडारों का प्रबंध है। आज गुरु पूर्णिमा पर सुबह 5 बजे संस्था अध्यक्ष पंकज महाराज का सत्संग व नामदान होगा। इस दौरान मंदिर में पूजन, प्रसाद वितरण के साथ दर्जनों जोड़ों का दहेज रहित विवाह भी कराया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed