फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two housing units to be built for Home Guards at every police station: Dharamveer Prajapati

सभी थानों में होमगार्ड के लिए बनेंगे दो-दो आवास : धर्मवीर प्रजापति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two housing units to be built for Home Guards at every police station: Dharamveer Prajapati
कार्यक्रम को सम्बोधित करते मंत्री धर्मवीर प्रजापति। 
फरह। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड के लिए सभी थानों में दो-दो आवास बनाए जाएंगे। होमगार्ड के दैनिक भत्ते और ट्रेनिंग भत्ते भी बढ़ाए गए हैं। अब होमगार्ड को नियमित ड्यूटी भी मिलने लगी हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को गऊग्राम परखम के अशोक सिंघल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि भारत की हथकरघा हमारी सांस्कृतिक पहचान है। समर्थ योजना के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा ने कहा कि भारत के गांवों की समृद्धि पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़ी हुई है। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के मंत्री नितिन बहल ने बताया कि शिविर में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम, सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे। सफल प्रतिभागियों को 30 हजार रुपये की लागत का करघा उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अजय वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed