सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman honey-trapped and murdered to man killed him along with her friends

UP में खौफनाक हत्याकांड: लड़की ने युवक को जाल में फंसाया, हत्याकर 150 KM दूर यमुना में फेंकी लाश; नहीं था धड़

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सीओ प्रीतम पाल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने जमुनापार थाना क्षेत्र से शव बरामद किया है, लेकिन धड़ की तलाश की जा रही है। 

woman honey-trapped and murdered to man killed him along with her friends
युवक की खौफनाक हत्या - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के एक कैंटीन संचालक की हनीट्रैप के जाल में फंसाकर निर्मम हत्या की गई थी। कैंटीन संचालक के दोस्त ने युवती व अन्य दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद शरीर के टुकड़े करके बोरी में भरकर 150 किमी दूर वृंदावन के निकट यमुना नदी में फेंक दिया। शरीर के अंग बरामद होने के बाद पुलिस धड़ की तलाश में जुटी है।

Trending Videos

दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन में कैंटीन चलाता था अनुरूप
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के सेक्टर-14 राधिका कॉलोनी निवासी अनुरूप गुप्ता दिल्ली में ही छत्तीसगढ़ राज्य भवन में कैंटीन संचालक थे। 18 फरवरी की दोपहर बाद अनुरूप गुप्ता के पास किसी दोस्त की कॉल आई और पार्टी के बहाने द्वारका में अपने घर पर बुलाया। इसके बाद वह लापता हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल कर अनुरूप को बुलाया था
परिजन ने संबंधित थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुरूप को युवती ने कॉल करके द्वारका बुलाया था। साथ ही कहा था कि उनका दोस्त भी वहां है और सभी मिलकर पार्टी करेंगे।

टुकड़े करके अनुरूप की लाश को बोरे में भर यमुना में फेंका
अनुरूप के आने के बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की, इसके बाद शव के टुकड़े के करके एक बोरी में भरा और वृंदावन के निकट यमुना नदी में फेंक दिया। सीओ प्रीतम पाल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने जमुनापार थाना क्षेत्र से शव बरामद किया है, लेकिन धड़ की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरा प्रकरण की जांच दिल्ली की संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। यहां से दिल्ली पुलिस का सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed