फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youths proficient social media charge polling booths

Mathura News: सोशल मीडिया में पारंगत युवाओं को मिलेगी बूथों की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youths proficient social media charge polling booths
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल को गांव, गली और वार्ड तक ले जाया जाएगा। आगामी विधानसभा व पंचायत चुनावों के लिए हर बूथ पर अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया में दक्ष युवाओं को टीम आरएलडी से जोड़कर जिम्मेदारी दी जाएगी। लक्ष्य संगठन को डिजिटल और धरातल दोनों पर मजबूत करना है।
विज्ञापन

यह बातें युवा ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश चौधरी ने शनिवार को होटल विंग्स्टन में ब्रज प्रांत की बैठक में कहीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के गांव, गली और वार्ड तक संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को टीम आरएलडी से जोड़ा जाएगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाने में कुशल हों।
विज्ञापन

आरएलडी ऐसे युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर संगठन को डिजिटल व धरातल पर मजबूत करेगी। बैठक में चुनावी प्रबंधन की बारीकियां समझाते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की गई। इस दौरान कुलदीप चौधरी, जीतू चौधरी, ओमवीर नौहवार, महिपाल सिंह, अमित गुर्जर, रवींद्र सिंह, अमर सिंह पचहरे, प्रदीप चौहान, दीपू चौधरी और मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed