सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1203 examiners evaluated 35190 answer sheets.

Mau News: 1203 परीक्षकों ने किया 35190 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
1203 examiners evaluated 35190 answer sheets.
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रफ्तार पकड़ ली। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन डेढ़ गुना ज्यादा 35,190 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
Trending Videos

हालांकि दूसरे दिन भी 991 परीक्षक गैर हाजिर रहे, जबकि 1,203 परीक्षकों ने समय से केंद्र पर उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया। वहीं डीआईओएस गौतम प्रसाद ने चारों केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपनियंत्रक एवं परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की लगभग 4.23 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। पहले दिन महज 20,000 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो पाया था। लेकिन दूसरे दिन मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ ली, गुरुवार को 35,190 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
जिले में डीएवी इंटर कॉलेज और तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना पर हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाया गया है।
इसमें डीएवी इंटर कॉलेज पर 210 परीक्षकों ने 5,028 और तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज पर 183 परीक्षकों ने 5,605 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि, नेहरू इंटर कॉलेज पर 435 परीक्षकों ने 12,964 और टाउन इंटर कॉलेज पर 375 परीक्षकों ने 11,592 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
वहीं अब तक हाई स्कूल की 38,275 और इंटरमीडिएट की 18,466 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। जबकि हाई स्कूल की 1,29,726 और इंटरमीडिएट की 98,283 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed