{"_id":"69bd2d0117ced242c503581e","slug":"allegations-of-burying-dead-body-in-sports-ground-in-mau-demand-for-investigation-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खेल मैदान में शव दफनाने का आरोप, जांच की मांग; वीडियो वायरल की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खेल मैदान में शव दफनाने का आरोप, जांच की मांग; वीडियो वायरल की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Mau News: मऊ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खेल मैदान में शव दफनाने की शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
खेल मैदान में शव दफनाने का मामला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में शव को गाड़ने का आरोप जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल ने लगाया। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
सौंपे गए शिकायत पत्र में सदस्य ने आरोप लगाया है कि मऊ मुख्यालय से कोपागंज मार्ग पर स्थित खेल मैदान में दो शवों को संदिग्ध परिस्थितियों में दफनाया गया। बताया कि सात- आठ की संख्या में आए लोग, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, उनके द्वारा यहां शवों को गाड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि उक्त स्थान न तो कब्रिस्तान है और न ही वहां दफनाने की कोई वैध व्यवस्था है। इस बाबत एसओ कोपागंज रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।