{"_id":"69bd2656cbf92567a505ede2","slug":"video-pledge-was-taken-in-mau-to-uphold-peace-harmony-and-brotherhood-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का लिया संकल्प
आम आदमी पार्टी की तरफ से बृहस्पतिवार की शाम को पार्टी कार्यालय हकीकतपुरा में नवरात्रि एवं रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवरात्रि की आस्था और रोजा इफ्तार की पवित्रता का संगम देखने को मिला। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए एकता का परिचय दिया। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कहा कि आम आदमी पार्टी समाज में जागरूकता फैलाने और भाईचारे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। आज नहीं तो कल, हर व्यक्ति इंसानियत के रास्ते पर जरूर चलेगा। मो. असलम ने कहा कि आप की यह पहल लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है। इस अवसर मुश्ताक अंसारी, रुस्तम अंसारी, अवधेश मौर्या, महेन्द्र सिंह यादव, बबलू खान, सादिक अली, खान, मानसिंह नायक सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।