सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three thousand PNG consumers of the district will have to return their LPG connections.

Mau News: जिले के तीन हजार पीएनजी उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे एलपीजी कनेक्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three thousand PNG consumers of the district will have to return their LPG connections.
विज्ञापन
जनपद में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा मिलने के बाद अब उपभोक्ताओं को अपने एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर (लौटाने) करने होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन लिया जाएगा, उन्हें एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा।
Trending Videos

इसको लेकर बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इसके तहत जिले के 3032 पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पहले चरण के तहत करीब 125 किलोमीटर क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अंतर्गत अब तक लगभग तीन हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इनमें भीटी, निज़ामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा सहित नगर के अन्य इलाके शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार यह अनिवार्य नहीं है कि हर उपभोक्ता पीएनजी ही ले। यदि कोई उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन नहीं लेना चाहता, तो वह अपना एलपीजी कनेक्शन जारी रख सकता है लेकिन जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन सक्रिय होगा, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
गैस कंपनियों और वितरक एजेंसियों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पीएनजी नियामक बोर्ड ने उन घरों का विवरण मांगा है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंच चुकी है। यह जानकारी जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं से एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये है नया नियम : पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14 मार्च को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति और वितरण का विनियमन संशोधन आदेश, 2026 अधिसूचित किया है। इसमें दोहरा कनेक्शन प्रतिबंधित है। जिस व्यक्ति के पास पीएनजी कनेक्शन है, वह अब घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखने का पात्र नहीं होगा। पीएनजी उपभोक्ता सरकारी तेल कंपनियों या वितरकों से एलपीजी सिलिंडर की रिफिल नहीं ले सकेंगे। जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें तत्काल अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन वापस (सरेंडर) करना होगा। भविष्य में पीएनजी धारक कोई भी व्यक्ति नया एलपीजी कनेक्शन प्राप्त नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed