सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1590 patients were treated in 40 hospitals

Mau News: 40 अस्पतालों में 1590 मरीजों का हुआ उपचार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
1590 patients were treated in 40 hospitals
विज्ञापन
मऊ। जनपद के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें कुल 1590 मरीजों का उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए 31 मरीजों को स्थानीय सीएससी और जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में गले में दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े थे। चिकित्सकों में आने वाले मरीजों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। विशेष रूप से लोगों को फास्ट फूड और बासा भोजन न करने की सलाह दी गई। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पानी के सेवन और शुद्ध भोजन करने का परामर्श दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 705 पुरुष, 134 बच्चे, 751 महिला शामिल रहीं। इसमें 31 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट में सबसे ज्यादा 130 मरीज और सबसे कम 15 मरीजों का भदीड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed