सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Listened to the problems of the villagers by organizing a Chaupal

Mau News: पारा मुबारकपुर पहुंचे सीडीओ, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Listened to the problems of the villagers by organizing a Chaupal
कोपागंज ब्लॉक के पारामुबारकपुर में आयोजित चौपाल में समस्याओं को सुनते सीडीओ:सौर सूचना विभाग
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय ब्लॉक के पारा मुबारकपुर गांव में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाई गई। इस दौरान महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम भी हुआ। सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को सरकार की तरफ से संचालित मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित जांच के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जन चौपाल में ग्रामीणों की ओर से भूमि विवाद, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जल निकासी, सड़क एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं मिलीं। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भूमि से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। राजस्व संबंधी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कोपागंज कार्यालय का निरीक्षण भी किया
कोपागंज। सीडीओ ने विकास खंड कोपागंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में पत्रावलियों के रखरखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव के लिए दिशा-निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed