सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   With the blessings of Mother Saryu, another resolution has come true on the land of Madhuban: AK Sharma

मां सरयू के आशीर्वाद से मधुबन की धरती पर एक और संकल्प साकार : एके शर्मा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
With the blessings of Mother Saryu, another resolution has come true on the land of Madhuban: AK Sharma
विज्ञापन
मधुबन। मां सरयू के आशीर्वाद से मधुबन की पावन धरती पर एक और संकल्प साकार हुआ है। यह परियोजना केवल एक विद्युत उपकेंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, उद्योग, शिक्षा और जनसुविधाओं को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

यह बातें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मधुबन तहसील के पदारथपुर में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं। कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में इस विकास कार्य का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए इस नवीन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। वर्तमान में क्षेत्र के निकटतम 132 केवी उपकेंद्र कटघर महलू, सेभरी जमालपुर एवं सिकंदरपुर (बलिया) काफी दूरी पर स्थित हैं। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती थी।

उन्होंने बताया कि 61.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए होगी, जिससे इसके निर्माण के बाद 33 केवी लाइनों की लंबाई कम हो जाएगी, जिससे ब्रेकडाउन की घटनाओं में कमी आएगी तथा लो-वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। इससे बेलौली, भोलना पार, मधुबन ओल्ड, बेल्थरा रोड, पशुहारी एवं दुपार सहित कई विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed