सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2.89 lakh rupees were snatched in the name of providing jobs, FIR was lodged against three people including a woman doctor.

Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.89 लाख हड़पे, महिला डॉक्टर सहित तीन पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
2.89 lakh rupees were snatched in the name of providing jobs, FIR was lodged against three people including a woman doctor.
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में वार्ड बाॅय की नौकरी दिलाने के नाम पर डॉ. वंदना श्रीवास्तव, संतोष दूबे ने दो लोगों से 4.99 लाख रुपये लिए। दो साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। मांगने पर केवल 2.10 लाख रुपये दिए।
Trending Videos

अब बचा हुआ पैसा देने से इन्कार कर रहे हैं, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार शाम तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के चेलाराम का पूरा निवासी रमेश गोंड जिला महिला अस्पताल मऊ में आउट सोर्सिंग के तहत वार्ड ब्वाय की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कार्यरत सहादतपुरा, ब्रह्मस्थान निवासी डॉ. वंदना श्रीवास्तव और उनके साथ रहने वाले गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बंका निवासी संतोष दूबे ने रमेश की पत्नी कविता और कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गंगुवा निवासी दोस्त संजय गुप्ता की नौकरी लगवाने की बात कही।
अस्पताल में पत्नी की नौकरी लगवाने के लिए 3.49 लाख और संजय से एक लाख रुपये मांगे। पूरा पैसा अजुरिहर नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिया गया। 25 जून 2020 को अस्पताल के चेंबर नंबर 12 में डॉ. वंदना श्रीवास्तव से मिलकर 50 हजार रुपये दिए।
काफी समय बीतने के बाद संजय गुप्ता ने दोनों से बात की तो वो टाल मटोल करते रहे। संतोष की मां ने 11 नवंबर 2023 से 11 सितंबर 2024 तक कई किश्तों में 2.10 लाख रुपये भेजे और बचा हुआ पैसा देने से इन्कार कर दिया।
अब पैसा मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है।


अभी तक पुलिस विभाग या न्यायालय से इस मामले में कोई पत्र नहीं मिला है। आगे पत्र मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उनके निर्देशानुसार आगे कोई कार्रवाई की जाएगी। -निलेश श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article