सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road accident in mau Havoc of Speed Only Son Dies Wife and Parents Left Stunned

UP: रफ्तार का कहर...इकलौते बेटे की मौत, पत्नी और माता-पिता बेसुध; परिवार बोला- बच्चों को काैन संभालेगा

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Apr 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 269 किलोमीटर पॉइंट की सर्विस लेन पर सड़क हादसे में युवक की माैत की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की पहचान की गई। परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मच गया था।

road accident in mau Havoc of Speed Only Son Dies Wife and Parents Left Stunned
धर्मेंद्र सिंह की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार रानीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की शाम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 269 किलोमीटर पॉइंट की सर्विस लेन पर भाटीकला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी के अलावा तीन वर्ष की एक बेटी और आठ माह का मासूम बेटा है। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed