{"_id":"69d768f24a7557175406ea8b","slug":"youth-murdered-with-sticks-and-clubs-dead-body-found-in-roadside-field-in-mau-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लाठी- डंडे से पीटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे खेत में मिला शव; नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लाठी- डंडे से पीटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे खेत में मिला शव; नहीं हो सकी पहचान
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Mua News: मऊ जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में एक युवक का शव मिला। पुलिस उसकी हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में सड़क के किनारे खेत में बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मिला। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी अनूप कुमार, सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और एसओजी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। सिर पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि किसी ने लाठी- डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी है। आसपास शराब की बोतल और कुछ नकदी बरामद हुई है। उसके पास से किसी तरह का पहचानपत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन