सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Statements of students recorded during an investigation into arbitrary practices of private schools in Mau

Mau News: निजी स्कूलों के मनमानी की शिकायत पर शुरू हुई जांच, फातिमा में 15 छात्रों का बयान दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: मऊ जिले में निजी स्कूलों के मनमानी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सक्रिय हुई जिला प्रशासन की टीम ने एक स्कूल में पहुंचकर जांच शुरू की। यहां छात्रों का बयान दर्ज किया। 

Statements of students recorded during an investigation into arbitrary practices of private schools in Mau
तीन सदस्यीय टीमों ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आखिरकार अभिभावक मंच, हिंदू जागरण मंच, आप के प्रदर्शन और निजी स्कूलों के मनमानी को लेकर प्रकाशित खबरों से जिला प्रशासन की चेतना टूट गई। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने नगर के निजी स्कूल फातिमा पहुंची। यहां टीम ने अलग- अलग पांच कक्षाओं के 15 बच्चों का बयान दर्ज किया, साथ ही एक विद्यार्थी स्टेशनरी की दुकान पर पहुंचकर बेचे गए किताबों का रिकॉर्ड बयान भी दर्ज किया गया। 

Trending Videos


इस बीच इस कार्रवाई से एक बड़ा सवाल उठ गया कि शिक्षा विभाग कार्यालय से महज एक किमी के दायरे में कई निजी स्कूल जिनकी शिकायतें जिम्मेदारों के पास थी, उन पर पहुंचने के बजाए करीब चार किमी दूर महज एक स्कूल पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस गौतम प्रसाद ने बताया निजी स्कूलों में मनमानी फीस को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, बीएसए संतोष उपाध्याय और उनके द्वारा फातिमा स्कूल में टीम जांच करने पहुंची। 

बताया कि यहां फीस को लेकर कक्षा 8, 10, 5, 9, 12 के 15 छात्रों का बयान दर्ज किया गया। साथ ही विद्यार्थी स्टेशनरी कॉपी- किताब की दुकान पर टीम ने जांच की। बताया कि यहां टीम ने किताबों का रेट देखा, जहां रेट सहीं मिला लेकिन टीम ने अभिभावकों को देने वाली रसीद का विवरण लिया, जिसके बाद उसकी जांच की जा रही है। बताया कि अब यह टीम लगातार कारवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed